प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी बस्ती निवासी स्वर्गीय बंशी गिरी के 37 वर्षीय पुत्र महेश कुमार गिरी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक महेश कुमार अपने बाईक क्रमांक-JH09F/6779 से पिछरी की ओर जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही बेरमो थाना के पंकज भारद्वाज पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर फुसरो जा रहे एंबुलेंस को रोकवा कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और शव को केंद्रीय अस्पताल ढोरी के मर्चरी में लाकर रख दिया।
बताते चलें कि मृतक महेश कुमार अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गये। घटना के बाद परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष राकेश सिंह, आजसू नेता संतोष महतो, महेंद्र चौधरी, शंकर गिरी आदि अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढाँढस बंधाया।
![]()












Leave a Reply