Advertisement

ऑनलाइन भोजपुरी कजरी कवि सम्मेलन संपन्न

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। हमार भोजपुरी भाषा के पटल पर बीते 31 जुलाई की संध्या एक भव्य कजरी कवि सम्मेलन का ऑनलाइन आयोजन किया गया। संचालन सरिता सिंह (गोरखपुर) ने किया। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि सुधीर श्रीवास्तव ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर कवि कुमार निर्मल ने आयोजन की शोभा बढ़ाया।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्याम कुंवर भारती ने इस अवसर पर कजरी प्रस्तुत किया और भोजपुरी में कजरी गायन के बारे में विस्तार से बताया। आयोजन में यूपी, बिहार और झारखंड के अनेक कवियों ने एक से बढ़कर एक कजरी लोक गीत का काव्य पाठ किया, जिससे पूरे आयोजन में चार चांद लग गया।

कवि सम्मेलन में गणेश वंदना डॉ. आलोक रंजन कुमार, सरस्वती वन्दना संगीता श्रीवास्तव, स्वागत गीत ममता प्रीति श्रीवास्तव और स्वागत भाषण श्याम कुंवर भारती द्वारा किया गया।

कजरी कवि सम्मेलन में संगीता श्रीवास्तव, डॉ आलोक रंजन कुमार, बाबूराम सिंह कवि, पुरन्जय गुप्ता (चमन देहाती), सरिता सिंह (गोरखपुर), बृज बाला श्रीवास्तव, जय हिंद सिंह (आजमगढ़), दिलीप पैनाली, शैलेंद्र तिवारी सरगम, ईश्वर चंद्र जयसवाल, आदि।

श्याम कुंवर भारती, सुधीर श्रीवास्तव, नवल प्रसाद (बेतिया), डॉक्टर निर्मल कुमार, पुष्पा देवी आदि ने अपने कजरी काव्य पाठ प्रस्तुत कर शमां बांध दिया। अंत में सरिता सिंह द्वारा आभार ज्ञापित करने के साथ कवि सम्मेलन का समापन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *