प्लास्टिक में खाने से कैंसर का खतरा-डॉ मनोज कुमार
प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक-विपिन कुमार गिरी
प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा (DAV Public School Gua) में सिंगल यूज़ प्लास्टिक व पॉलिथीन के प्रति बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली बीमारियों की जानकारी स्कूल के प्राचार्य ने दी।
इस अवसर पर डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने खुले शब्दों में कहा कि प्लास्टिक के उपयोग करने व प्लास्टिक में खाने के सामानों को रख उसका सेवन करने से सामान्य रूप से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लोग ग्रसित हो सकते हैं। इस संदर्भ में प्राचार्य ने बताया कि प्लास्टिक जल को प्रदूषित करता है।
प्लास्टिक से उत्पन्न कचरा पानी के श्रोतो नदियो, समुद्रो तथा महासागरो में मिल जाता है। जो इन्हे बुरे तरीके से प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक भूमि को प्रदूषित करता है तथा यह समुद्री जीव के साथ पशुओ के लिये भी हानिकारक है।

सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक (Genral Manager) विपिन कुमार गिरी ने कहा कि प्लास्टिक का केमिकल पर्यावरण के लिए भी बेहद हानिकारक है। जिससे इंसान, जानवरों, पौधों और सभी जीवित चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को जलाने और फेंकने पर जहरीले केमिकल्स का उत्सर्जन होता है। ऐसे प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचें, जिसे एक बार इस्तेमाल के बाद ही फेंकना होता है।
प्लास्टिक के पतले ग्लास, तरल पदार्थ पीने की स्ट्रॉ व अन्य सामान का उपयोग बंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके स्थानीय पर मिट्टी के पारंपरिक तरीके से बने बर्तनों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
![]()












Leave a Reply