Advertisement

रेल चक्का जाम एवं रैली-सभा को लेकर तैयारी पुरी

प्रहरी संवाददाता/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के टोरी जंक्शन में ग्रामीण मुक्ति मंच के बैनर तले 14 जुलाई को घोषित रेल चक्का जाम एवं शहर में रैली प्रदर्शन की तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त जानकारी 13 जुलाई को कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने दी।

उन्होंने बताया कि इससे संबंधित एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सामाजिक कार्यकर्ता दीपू कुमार सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, सेराज अंसारी, रूपलाल गंझु, भीम गंझु, रामकिशुन गंझु, बबलू राही, जयमंगल गंझु, बुधन गंझु, बसंत गंझू, अख्तर अंसारी, बिनीता देवी, बबीता देवी, रविशंकर गंझु, करमा गंझु, सुरेश नाथ ल़ोहरा, पूरन गंझु, आदि।

बाबूलाल मुंडा, सजाद अंसारी, कमल गंझु, जमाल अंसारी, अखिंदर महली, शाहिद अंसारी, सोनू अंसारी, शहाबुदीन अंसारी, सलखा गंझु, रूपन गंझु, तेतर गंझु, मनपूरन गंझु, अरसद अंसारी, रुपेश गंझु, इम्तियाज अंसारी, मंगरा महली, तैयब अंसारी, सुनील ठाकुर, जयमंगल गंझु, दिलीप गंझु, निर्मल मुंडा, विजय मुंडा, लोरेंस मुंडा, आदि।

मनोज मुंडा, बॉबी मुंडा व अन्य ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर गांव ग्रामीणों का रास्ता रोके जाने से रहिवासियों में काफी गुस्सा है। ग्रामीण अपने हक अधिकार को लेकर गोलबंद हो रहे हैं।

ज्ञात हो कि, माल्हन पंचायत के हद में केकराही गांव स्थित रेलवे पोल संख्या 175/17-18, भंडार गढ़ा गांव के पोल संख्या 182/26 – 28 व बोदा के रेल पोल संख्या 514/12 – 13 के समीप गांव के आम रास्ते को बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए या अंडरब्रिज का निर्माण किए बिना ही पीलरिंग एवं बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है।

साथ ही बोदा गांव में स्टेशन बनाने के बजाय गरदाग गांव में बना दिया गया। बोदा हॉल्ट की भी मांग ग्रामीण लगातार कर रहे है। धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे जाने के बाद भी रेल विभाग की अबतक तंद्रा नहीं टुटी है। रास्ता बंद किए जाने से प्रखंड की आधी आबादी बुरी तरह प्रभावित है। खान ने बताया कि मांग पर जोर डालने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *