ईमानदारी के सर्वेक्षण में अमेरिका को पछाड़ा
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। इमानदारी के मामले में दुनिया के 16 बड़े शहरों के सर्वे में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई दूसरे स्थान पर है। जब कि पहले स्थान पर फिनलैंड है।
इस बात का खुलासा महेंद्र एन्ड महेंद्र के प्रमुख आनंद महेंद्र ने ट्वीटस के जरिए किया है। वर्ल्ड रिडर्स डाइजेस्ट (World Readers Digest) यह जानना चाहती थी कि किस देश में किस शहर के लोग कितने इमादार हैं। इसे परखने के लिए एक सोसल सर्वेक्षण (Social Survey) किया गया। इस सर्वेक्षण का पैमाना शहर के विभिन्न इलाकों से बटुओं को छोड़ कर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में वर्ल्ड रिडर्स डाइजेस्ट द्वारा इमानदारी का पैमाने को मापने के लिए किये गए सर्वेक्षण में मुंबई दूसरे स्थान पर है। उक्त सर्वेक्षण में दुनिया के 16 बड़े शहरों को चुना गया। इनमें भारत से मुंबई और अमेरिका का भी समावेश है।

इस सर्वेक्षण का पैमाना कुछ इस तरह है। दुनिया के कुल 16 शहरों के अलग-अलग चौक चौराहों पर 12 -12 बटुआ छोड़ा गया। इस तरह कुल 192 बटुओं में एक आदमी का नाम, पता, फोन नंबर परिवार का फोटो और साथ में 50 डॉलर यानी लगभग 3.600 रूपये के साथ एक बिजनेस कार्ड भी रखा गया।
वर्ल्ड रिडर्स डाइजेस्ट के सर्वेक्षण के मुताबिक मुंबई (Mumbai) में भी 12 बटुओं को छोड़ा गया था। इनमें से 9 बटुए वापस आ गए, यानी इससे साफ हो गया कि देश की आर्थिक राजधानी में इमानदारों की कमी नहीं है। इस तरह मुंबई दुसरे स्थान पर है जबकि फिनलैंड के हेलसिंकी शहर में 12 बटुओं में से 11 बटुए वापस मिले।
इस आधार पर फिनलैंड दुनिया के सबसे इमानदार शहरों में शुमार हो गया। इसके बाद नूयार्क और बुडापेस्टम में 12 में से 8, मॉस्को और एम्सटडर्म में 12 में से 7, बर्लिन और ल्यूबलियाना में 12 में से 6, लंदन और वर्साय में 12 में से 5, पुर्तगाल और लिसबन में 12 में से 1, ब्राजील और रोमानिया, स्पेन में 12 में से 2 व कुछ अन्य शहर हैं जहां से बटुए वापस ही नहीं आए।
इस पर आनंद महेंद्र (Anand Mahendra) ने कहा की यह बिलकुल भी अचम्भित करने वाला नहीं है। संतोषजनक इस परिणाम से मैं खुश हुं। उन्होंने कहा है कि काश इस सर्वेक्षण को दुनिया के अन्य शहरों को भी जोड़ा गया होता तो शायद परिणाम कुछ और हो सकते थे।
![]()












Leave a Reply