Advertisement

भू माफिया की सच्चाई उजागर करती ‘दुल्ला वैली’

पंजाब में फैले भू माफिया के फैले साम्राज्य की सच्चाई को उजागर करने वाली पंजाबी फिल्म ‘दुल्ला वैली’ का निर्माण खुशबू पिक्चर्स और ऊर्जा फिल्म्स के बैनर तले निर्माता मलकीत भुटटर, संदीप प्रसाद, चरणजीत कौर हैं। इसके निर्देशक देवी शर्मा है। यह फिल्म अप्रैल 2018 में रिलीज़ होगी।
पंजाब में फैले भू माफिया की अंदरूनी सच्चाई को उजागर करती एक्शन, रोमांस से भरी पारिवारिक फिल्म ‘दुल्ला वैली’ है। पंजाब के बठिंडा के रहने वाले देवी शर्मा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे है।

उन्होंने बतौर सहायक कैमरामैन के तौर पर अपना कैरियर की शुरुआत की थी, इसके बाद कैमरामैन बने। और कई विज्ञापन फिल्म, धारावाहिक, फीचर फिल्म इत्यादि में कैमरामैन रहे। अब पहली बार बतौर निर्देशक इस फिल्म से नई पारी की शुरुआत कर रहे है। वैसे इस फिल्म के कैमरामैन देवी शर्मा है। निर्देशक देवी शर्मा फिल्म के बारे में कहते है,” यह पंजाब के भू माफिया के ऊपर आधारित फिल्म है।

इसमें 25 वर्षों के बाद एक्टर गुग्गु गिल और योगराज सिंह आमने सामने परदे पर नज़र आएंगे। इसमें रोमांटिक जोड़ी गुरुवर चीमा और आकांक्षा शरीन की है। पंजाबी फिल्म ‘दुल्ला वैली’ फिल्म के मुख्य कलाकार गुरुवर चीमा, आकांक्षा शरीन, सर्वजीत चीमा, गुग्गु गिल, योगराज सिंह इत्यादि है। स्टोरी और स्क्रीनप्ले खुशबू का है। यह फिल्म अप्रैल 2017 में रिलीज़ होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *