Advertisement

घायल महिला को ठेला से पहुँचाया गया अस्पताल

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। सड़क दुर्घटना या फिर आपात स्थिति में निःशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था है। बावजूद इसके जानकारी के अभाव में आज भी सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को ठेला से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। ऐसा ही वाकया धनबाद जिला के हद में झरिया में देखने को मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झरिया के दुखहरनी मंदिर के समीप बाइक की चपेट में आने से महिला घायल हो गई। महिला के पति ने एंबुलेंस बुलाने के बदले आनन फानन में ठेला से उसे अस्पताल पहुंचाया।

घायल महिला के पति विनोद मिस्त्री ने घटना के संबंध में बताया कि बाइक सवार ने उसकी पत्नी को धक्का मार कर फरार हो गया। धक्का लगने से वह घायल होकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद उसे ठेला की मदद से झरिया के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्स्कों द्वारा उसका उपचार किया गया।

घायल महिलाओ के पति ने कहा कि स्थानीय रहिवासियों की मदद से बाइक सवार को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन बाइक सवार घटनास्थल से भागने में सफल रहा।

विनोद के अनुसार उसे सरकारी एंबुलेंस की जानकारी नहीं है। एंबुलेंस की व्यवस्था करने से ज्यादा अच्छा था कि घायल को यथासीघ्र ठेला से अस्पताल पहुंचाना। यही उसने किया। ज्ञात हो कि, झारखंड सरकार की ओर से निःशुल्क एंबुलेंस की व्यावस्था की गई है।

इसके लिए 108 नंबर पर कॉल करने के कुछ मिनटों में एंबुलेंस उपलब्ध हो जाती है। बावजूद इसके ठेला से घायल को अस्पताल ले जाना लोगों में जागरूकता की कमी को दर्शाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *