Advertisement

नारायणराव विद्यानिकेतन को 7 सुवर्ण

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य क्रिड़ा व युवकसेवा संचालनालय की ओर से राज्य स्तरीय अक्रोबॉटिक्स वि जिम्नस्टिक स्पर्धा का आयोजन औरंगाबाद के खेलकूद मैदान में गत 2 नवंबर से 4 नवंबर के बीच आयोजित किया गया। जिसमें मुंबई की ओर से चेंबूर के श्री नारायणराव आचार्य विद्यानिकेतन हाईस्कूल ने प्रतिनिधित्व किया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य खेलकूद व युवक सेवा संचालनालय की ओर से 2 से 4 नवंबर को औरंगाबाद के क्रिड़ा संकुल में राज्यस्तरीय जिम्नॅस्टिक स्पर्धा आयोजित की गयी थी। इस स्पर्धा में मुंबई को प्रथम क्रमांक, अमरावती को द्वितीय तथा औरंगाबाद को तृतीय क्रमांक मिला।

चेंबूर के जाने माने विद्यालय श्री नारायण आचार्य विद्यानिकेतन स्कूल के छात्रों को 7 स्वर्ण तथा 4 कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया। इसके अलावा कोलकाता में होने जा रहे राष्ट्रीय अक्रोबॉटिक्स जिम्नस्टिक स्पर्धा में छः खिलाड़ियों का चयन हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *