Advertisement

शम्सी को उर्दू साहित्य अकादमी अवार्ड

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य उर्दू साहित्या अकादमी वर्ष- 2015 के अवार्ड से पत्रकार मुशर्रफ शम्सी को नवाजा गया है। वरिष्ठ पत्रकार शम्सी पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट भूमिका निभा रहे हैं, मौजूदा समय में वे उर्दू साप्ताहिक समाचार पत्र के प्रमुख हैं।

मुंबई के मंत्रालय स्थित यशवंत राव चव्हाण ऑडिटोरियम में एक रंगारंग कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने मुशर्रफ शम्सी को पुरस्कार के तौर पर शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र तथा 25000 रुपए धनादेश दे कर नवाजा है।

विनोद तावड़े ने अपने भाषण में कहा की उर्दू सबकी जुबान है और इसके साथ किसी तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल यह पुरस्कार समारोह राजभवन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सपा विधायक अबू आसिम आजमी भी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *