संतोषजनक वार्ता एवं लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित
एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। युवा व्यवसायी संघ के बैनर तले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 31 जनवरी को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जैनामोड़-फुसरो मार्ग पर स्थित हिंदुस्तान पुल का चक्का जाम किया गया। सूचना पाकर बिजली अधिकारी और बेरमो पुलिस (Bermo police) ने धरना स्थल पर पहुंच कर व्यवसायी को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार बिजली विभाग (Electricity department) के अधिकारी व्यवसायी की मांग को मानते हुए लिखित आश्वासन दिया। साथ हीं कहा कि पूर्व की भांति बिजली आपूर्ति की जाएगी। संतोषजनक वार्ता होने के बाद आंदोलन वापस ले लिया गया।
इस संबंध में संघ के अध्यक्ष आर उनेश ने कहा कि 80 दिनों से लगातार बिजली ठप्प से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए धरना-प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि इससे व्यवसाय के साथ-साथ बच्चों का पढ़ाई लिखाई बाधित हो रहा है। चक्का जाम आन्दोलन में कोविड-19 के सभी नियमों का पालन किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक बिजली की व्यवस्था पूरी तरह ठीक नहीं होती, तब तक धरना- प्रदर्शन चलता रहेगा। बिजली विभाग थोड़ी सी बारिश और थोड़ी तेज हवा में ही तुरंत बिजली काट देता है। जब कोई बिजली विभाग को फोन कर जानकारी प्राप्त करना चाहता है, तो विभाग के कर्मचारी फोन नहीं उठाते।
जिससे रहिवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्ञातव्य हो कि बिजली विभाग की लचर व्यवस्था को देखते हुए युवा व्यवसायी संघ फुसरों ने सभी बिजली अधिकारी, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री तक को लिखित पत्र के माध्यम से समस्या को अवगत कराया था।
सुधार नहीं होने पर चक्का जाम आंदोलन कार्यक्रम (Program) की सूचना दी थी। यहां व्यवसायियों ने मंत्री जगन्नाथ महतो का जिंदाबाद लगाते हुए आभार व्यक्त किया। मौके पर दिलीप गोयल, मो कलाम खान, बिनोद चौरसिया, रोहित मित्तल, बिजय सिंह, मंजूर हुसैन, इलियास हुसैन, आदि।
शंकर गोयल, पिंटू सिंह, राजेन्द्र अग्रवाल, राकेश मालाकार, अनिल वर्मा,भरत वर्मा,अर्चना सिंह,कृष्ण कुमार,प्रवीण संतोष श्रीवास्तव ,विकाश अग्रवाल,संजय अग्रवाल, जीत छाबड़ा, दिनेश सिंह, भाई प्रमोद सिंह, सुशांत राइका, सोहन वर्णवाल, गजेश, संतोष मित्तल आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply