Advertisement

दोस्ताना मैच में प्रशासन एकादश जीता

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। प्रशासन (Administration) एकादश एवं तेनुघाट एकादश के बीच खेले गए दोस्ताना मैच में प्रशासन एकादश ने तेनुघाट (Tenu ghat) एकादश को रोमांचक मैच में 3 रनों से हराया।

प्रशासन एकादश के कप्तान अनुमंडल पुलिस (Police) पदाधिकारी सतीश चंद्र झा (Satish Chandra Jha) एवं तेनुघाट एकादश के कप्तान सुभाष कटरियार उर्फ राजाजी के बीच हुए टॉस में प्रशासन एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश की गुड़िया कुमारी के 42 रन एवं गुलाब किसपोट्टा के 29 रन की बदौलत निर्धारित 15 ओवर में 129 रन बनाए। जवाब में तेनुघाट एकादश के सौरभ सिंह के 34 रन और छोटू कुमार के 32 रन के बदौलत 126 रन ही बना सके। वहीं प्रशासन एकादश की पूनम कुजुर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए।

मैच में शैलेंद्र कुमार, मुस्ताक आलम, आर्यन कुमार, आशीष खाखा, विजय कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजाजी, वीरेंद्र कुमार, नीशू सिन्हा, सुजय सिंह, संजय सिंह, आनंद श्रीवास्तव, संतोष कुमार, तुलसी प्रजापति, नितेश यादव, सोर्य आनंद, अभिजीत आनंद आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी का गुड़िया कुमारी, बेहतरीन गेंदबाजी के लिए पूनम कुजूर, बेहतरीन फील्डिंग के लिए सतीश चन्द्र झा को, मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए गुलाब किसकोटा को, बेहतरीन अंपायर के लिए गुड्डू कुमार एवं स्कोरर प्रशांत कुमार सिंह को पुरस्कृत किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *