Advertisement

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राज्य (state) की राजधानी रांची के धुर्वा (तिरिल) सर्वोदय आश्रम स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief minister Hemant Soren) ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि देश की आजादी के लिए कई आंदोलन हुए, लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आज़ादी दिलायी। बापू ने सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलने का मंत्र संपूर्ण विश्व को दिया। उन्होंने कहा कि आज हम खुले आसमां में सांस ले रहे हैं, इसमें बापू का सबसे अहम योगदान है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। इसकी प्रेरणा बापू ने देशवासियों को दी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बदौलत दुनियां का सबसे मजबूत लोकतंत्र वाला देश भारत है।

ऐसे महापुरुषों का मार्गदर्शन निश्चित रूप से किसी भी राष्ट्र के लिए वरदान होता है। आज हम सभी बापू को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन कर रहे हैं।

मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव (Secretary) राजीव अरुण एक्का, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी, उपायुक्त रांची छवि रंजन, एसएसपी रांची सुरेंद्र कुमार झा, सर्वोदय आश्रम के संरक्षक अभय कुमार चौधरी सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *