प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भाजपा (BJP) अंगवाली मंडल कार्यसमिति की एक आवश्यक बैठक 29 जनवरी को अपराह्न स्थानीय विवाह मंडप में आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार मिश्रा एवं संचालन मनोज कुमार ठाकुर ने किया।
बैठक में सर्वप्रथम आगंतुक प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मंडल प्रभारी बतौर उपस्थित वरीय भाजपा नेता सुबास महतो ने पार्टी को और मजबूती प्रदान किये जाने को ले माइक्रो डोनेशन अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की नीति पर बल दिया।
साथ ही इस अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दिया। पूर्व विधायक (MLA) योगेश्वर महतो बाटूल ने वर्तमान हेमंत सरकार की नाकामियां व जनविरोधी नीति की चर्चा करते हुए तब और अब की स्थिति को स्पष्ट किया।
उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गये विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने बिजली, जलापूर्ति, सड़क आदि प्रस्तावित योजनाओं को खटाई में डालने का आरोप वर्तमान विधायक पर लगाया।
भाजपा जिलाध्याक्ष भरत यादव एवं पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि अभी तीन वर्ष सरकार के कार्यकाल शेष हैं। इस दौरान सभी लोग नित्य दो घंटा भी समय पार्टी के नाम पर दें, तो पार्टी सशक्त होकर निश्चय ही आगामी चुनाव में सफलता हासिल करेगी।
मौके पर मुकेश मिश्रा, मनोहर नायक, सूरजमल नायक, आशीष नायक, प्रदीप नायक, अशोक नायक, हिमाचल मिश्रा, बसारत अंसारी, पीतांबर मिश्रा, सुरेश रविदास, ब्रजेश दसौंधी, संजय कपरदार सहित अनेकों उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply