Advertisement

गोमियां में चला सघन वाहन जांच अभियान

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। पलिहारी गुरुडीह पंचायत के पुराना सिनेमा हॉल गोमियां (Old Sinema Hall Gomiyan) के समीप स्थानीय पुलिस (Police) द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में दर्जनों वाहनों की जांच की गयी।

जानकारी के अनुसार पलिहारी गुरुडीह पंचायत में गोमिया पुलिस ने 29 जनवरी की संध्या 5 बजे से देर शाम तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

वाहन जांच अभियान में गोमियां थाना प्रभारी आशीष खाखा (Ashish Khakha) अपने दल बल के साथ पुराना सिनेमा हॉल के समीप मुस्तैद थे। थाना प्रभारी स्वयं सभी आने जाने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के कागजात एवं डिक्की की जांच बारीकी से कर रहे थे।

वही जिनके पास वाहन के कागजात नहीं थे उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया। पुलिस की सख्ती देखकर नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वाले खासकर युवाओं में खौफ देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *