Advertisement

सिंधुताई को डॉ. राममनोहर त्रिपाठी लोकसेवा सम्मान

प्रसिद्ध समाजसेविका सिंधुताई सपकाल को इस वर्ष का ‘डॉ राममनोहर त्रिपाठी लोकसेवा सम्मान’ शनिवार को रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। अनाथों की माँ के तौर पर मशहूर सिंधुताई अनगिनत अनाथ बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा किया, शादी करके उनके घर बसाए। आज हजारों बेटे, बेटियों और नाती-पोतों का उनका अपना संसार है।

पटना के वंचित बच्चों का आईआईटी प्रवेश सुगम करने वाले ‘सुपर 30‘ के संस्थापक आनंदकुमार को पिछले वर्ष डॉ त्रिपाठी लोकसेवा सम्मान से विभूषित किया गया था। डॉ त्रिपाठी की कर्मभूमि रही मुंबई में महाराष्ट्र राज्य हिंदी अकादमी के सर्वोच्च सम्मान समेत उनके नाम पर कई पुरस्कार संस्थापित हैं, ‘आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति, राय बरेली’ ने उनकी जन्मभूमि में उनके नाम का सम्मान स्थापित किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *