Advertisement

दिवंगत पत्रकार के पुत्र ने की आत्महत्या

पूर्व सांसद ने परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बिहार की राजधानी पटना से प्रकाशित एक दैनिक अखबार के दिवंगत पत्रकार बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सिंह नगर फुसरो निवासी उपेन्द्र पांडेय (Upendra Pandey) के पुत्र ने 4 जनवरी को अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस हृदय विदारक घटना को लेकर 16 वी लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने फुसरो नगर परिषद के सिंह नगर निवासी दिवंगत पत्रकार उपेंद्र पांडेय के पुत्र सूरज कुमार पांडे के असामयिक निधन होने की जानकारी मिलने पर उनके आवास पर परिजनो से मुलाकात किया। उन्हें सांत्वना दिया एवं शोक संवेदना व्यक्त किया।

दिवंगत आत्मा की सदगति व शांति की प्रार्थना ईश्वर से की। जानकारी सूत्रों के अनुसार मृतक के चार बहन में दो बहन की शादी हो चुकी है। पूर्व सांसद पांडेय ने श्राद्ध कर्म में भरपूर मदद सहित दो लड़की का शादी कराने का आश्वासन दिया।

मौके पर भाजपा (BJP) मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, युवा व्यवसायी संघ फूसरो अध्यक्ष आर उनेश, पत्रकार नंदलाल सिंह, समाज सेवी प्रशांत सिंह सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *