कुर्ला पूर्व कि 6 दुकानों पर चला बुलडोजर
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। एसआरए परियोजना (SRA Project) के तहत घर के बदले घर और दुकान दिये जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर कार्रवाई करते हुए तोड़ू दस्ते ने 16 में से 6 दुकानों को पुलिस (Police) के भारी बंदोबस्त के बीच ध्वस्त कर दिया है।
एसआरए के एक अधिकारी के अनुसार कुर्ला पूर्व के एस जी बर्वे मार्ग पर लंबे समय से लोगों ने मकान दुकान मिलने के बाद भी अपने स्थान पर जमें हुए थे। अधिकारी ने बताया की फिलहाल इन 16 में से कुछ लोगों ने हाई कोर्ट से स्टे लिया हुआ है।
ऐसे लोगों पर भी जल्द ही कार्रवाई होने वाली है। उन्होंने कहा की राज्य सरकार (State Government) और विभाग द्वारा बम्बई हाई कोर्ट को पीएपी (PAP) की पूरी जानकारी भेजी जा चुकी है। इस लिहाज से हमारी अगली कार्रवाई जल्द ही होगी।

मिली जानकारी के अनुसार कुर्ला पूर्व के एस जी बर्वे मार्ग पर स्थित 16 दुकानों को तोड़ने का टार्गेट एसआरए के तोड़ू दस्ते को दिया गया था। इसके लिए नेहरू नगर पुलिस से बंदोबस्त भी मांगी गई थी।
इसके अलावा टुटने वाले मकान व दुकानों के मालिकों को नोटिस भी दिया गया था। चूंकि इन दुकानों के कारण एसआरए परियोजना को आगे बढ़ाने में कई बाधाएं आ रही थी। अतिक्रमण के कारण डीपी प्लान भी रुका हुवा है, प्लान के अनुसार एसजी बर्वे मार्ग को 120 फीट चौड़ा करना है।
इस लिहाज से अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर कार्रवाई करते हुए तोड़ू दस्ते ने 16 में से 6 दुकानों को नेहरू नगर पुलिस के भारी बंदोबस्त के बीच ध्वस्त कर दिया है। अधिकारी के अनुसार बचे हुए दुकानों को भी जल्द ही तोड़ा जाएगा। जबकि स्थानीय कई दुकानदार इस कार्रवाई को असंवैधानीक बता रहे हैं।
वहीं विभाग की दलील है कि हमने नियमानुसार ही पुलिस से बंदोबस्त लिया और मंगलवार को तोड़क कार्रवाई को अंजाम दिया। नेहरू नगर पुलिस ने अदालत के आदेशों का पालन करती नजर आई, यहां भी लोगों को कोविड के नियमों की धज्जियां उड़ाते देखा गया।
उल्लेखनीय है कि कुर्ला पूर्व में स्थित एसजी बर्वे मार्ग के विस्तारीकरण की योजना है। डीपी प्लान के अनुसार इस योजना के तहत एसजी बर्वे मार्ग को दो हिस्सों में बांटा गया है। इनमें पहला हिस्सा जो स्टेशन से सिग्नल तक है 120 फीट चौड़ा होगा, जबकि उसके आगे हाई वे तक 150 फीट बनाने की योजना है।
एसआरए के तोड़ू दस्ते व उनके अधिकारियों को नेहरू नगर पुलिस द्वारा भारी बंदोबस्त दिया गया था। तोड़क कार्रवाई के दौरान यहां के वरिष्ठ अधिकारी चंद्रशेखर वाबल , पीआई जयदीप गायकवाड, पीएसआई विलास शिंदे , महिला अधिकारी व कर्मचारियों को मिला कर लगभग 40 से 45 पुलिस कर्मी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply