Advertisement

ग्यारह सदस्यीय लोकल कमिटी के सचिव चुने गये राजदेव प्रसाद सिंह

बड़ी लड़ाई के लिए बड़ा संगठन जरूरी-सुरेंद्र

एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। वयोवृद्ध नेता बासुदेव राय द्वारा झंडोत्तोलन के बाद समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर के मोतीपुर बंगाली के समीप शहीद वेदी एवं शिक्षा के क्रांतिदूत सावित्री बाई फूले एवं फातिमा शेख की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद भाकपा माले (Bhakpa Male) का दूसरा लोकल सम्मेलन शुरू किया गया।

सम्मेलन की अध्यक्षता बासुदेवपुर राय, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने किया। संचालन किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया।

सम्मेलन को बतौर वक्ता भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह (Secretary Surendra Prasad Singh) ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में राज्य एवं केंद्र दोनों सरकार किसान- मजदूर हितैषी नहीं होकर वे कॉरपोरेट हितैषी है। अन्नदाता को खाद-बीज, बिजली-पानी से लेकर कृषि यंत्र के लिए जूझना पड़ता है।

वहीं मजदूर की दयनीय स्थिति है। बच्चे की शिक्षा- दीक्षा, जीवन-यापन के लिए उन्हें दूसरे राज्यों में काम की खोज में जाने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि एक मालगुजारी रसीद एवं दाखिल- खारिज तक बिना पैसा दिये नहीं किया जाता है। विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है।

इसके खिलाफ संघर्ष की जरूरत है, लेकिन अन्य दलों के नेता अपने निजी हित को आगे रखकर राजनीति करते हैं। जबकि भाकपा माले हासिये की ताकत को गोलबंद कर उनके हक- अधिकार के लिए अनवरत संघर्षरत है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में माले ने कई लड़ाईयां जीता है। हमें संगठन को और मजबूत कर अधूरी लड़ाई को जीतने की ओर अग्रसर होना है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों को माले, किसान महासभा, खेग्रामस आदि जन संगठनों से जुड़ने की अपील की।

सम्मेलन से 11 सदस्यीये लोकल कमिटी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें राजदेव प्रसाद सिंह सचिव चुने गये। ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, बासुदेव राय, शंकर सिंह, मलितर राम, जयनारायण सहनी, ललन दास, मोतीलाल सिंह, अनील सिंह सदस्य चुने गये।

सम्मेलन को बतौर अतिथि भाकपा माले समस्तीपुर जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा, ताजपुर प्रखंड कमिटी सदस्य प्रभात रंजन गुप्ता, मनोज कुमार सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *