Advertisement

रवींद्र कुमार पांडेय पुन : गिरिडीह से हो सकते है भाजपा प्रत्याशी

नंद कुमार सिंह/फुसरो (बोकारो)। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में रवींद्र कुमार पांडेय (Ravindra Kumar Pandey) गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से भाजपा (BJP) के प्रत्याशी हो सकते हैं। यह कयास पांडेय की क्षेत्र में लगातार चल रहे जनसंपर्क के संगठन के कार्यकर्ताओं में भागीदारी और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सतत संवाद को देखते हुए लगाया जा रहा है।

कोरोना काल में गिरिडीह (Giridih) संसदीय क्षेत्र के हर क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण, मास्क व सैनिटाइजर वितरण कर आमलोगों की जो मदद पूर्व सांसद पांडेय ने की, वह किसी से छिपी नहीं है।

पांडेय (Pandey) अपने आपको भाजपा का एक सच्चा सिपाही साबित करने में एड़ी-चोटी एक करते रहे हैं। उन्होंने अबतक पार्टी के आदेश का पालन भी विनम्रता से किया। जब उनका टिकट काटकर आजसू के चौधरी को गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ाया गया, तो भाजपाई दु:खी जरूर हुए पर चौधरी को प्रचंड बहुमत से जिताया।

क्योंकि इसे भाजपा ने इसे प्रतिष्ठा का विषय बना लिया था। लेकिन चुनाव जीतने के बाद आमजन की रडार से जिस तरह वर्तमान सांसद चौधरी अकसर गायब रह रहे हैं। उससे भाजपाई काफी दु:खी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को चौधरी की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं हो रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *