एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां प्रखंड के अंबेडकर टोला झिरकी में 3 जनवरी को भीम आर्मी द्वारा देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 191वीं जयंती मनाया गया।
इस अवसर पर भीम आर्मी मिशन (Bheem Army mission) गोमियां प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुमार के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नरेश राम ने किया।
प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के महत्व को जन जन तक पहुंचाने का काम किया। वह हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके नक्शे कदम पर चल कर ही हम एक स्वच्छ एवं शिक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं।
अध्यक्षता कर रहे नरेश राम ने कहा कि ज्ञान की देवी माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाना हम सबों के हर्ष उल्लास का विषय है।
इस अवसर पर सहदेव रविदास, लेख वर्धन बौद्ध, छोटन राम, बालेश्वर गोप, फुटू चंद गोप, मांगी लाल रविदास, तिलक रविदास, गोविंद राम, अशोक, विकास, शंकर, आनंद, चंदन, उपेंद्र, उत्तम, शिबू, प्रदीप कुमार दास, राजू, आनंद सहित दर्जनों महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply