Advertisement

‘गोलमाल अगेन’ का धमाका, टीम ने मनाया जश्‍न

रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्‍म सीरीज की चौथी फिल्‍म ‘गोलमाल अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। गोलमाल की सक्‍सेस से फिल्म की टीम और रोहित शेट्टी और इतने खुश है कि ‘गोलमाल अगेन’ के रिलीज होने के कुछ दिनों के भीतर ही उन्‍होंने इसकी अगली सीक्‍वेल ‘गोलमाल 5’ की भी घोषणा कर दी है। पहले वीकेंड पर फिल्म ने बेहतरीन कमाई कर साबित कर दिया है कि लोग इसकी कॉमिडी खूब पसंद कर रहे हैं।

‘गोलमाल अगेन ने गुरुवार को 8.50 करोड़ रुपए की कमाई की, जबकि बुधवार को फिल्म ने 10 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली। मंगलवार को इस फिल्म की कमाई 13.25 करोड़ रुपए रही, जबकि चौथे दिन यानी सोमवार को करीब 16 करोड़ की कमाई की। रविवार को दर्शकों पर इस फिल्म को लेकर काफी जुनून दिखा और फिल्म ने 29 करोड़ की कमाई कर डाली। फिल्म ने पहले दिन यानी ओपनिंग डे शुक्रवार को 30.10 करोड़ रुपए की कमाई की और दूसरे दिन 28.5 करोड़ की कमाई हुई। इस तरह पहले वीक में ‘गोलमाल अगेन’ ने कुल मिलाकर 135 करोड़ रुपए की कमाई की।

‘गोलमाल अगेन’ में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयष तलपडे, कुणाल खेमू, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं। यह ‘गोलमाल’ की चौथी सीरीज़ है और रोहित शेट्टी के साथ अजय देवगन की 10वीं फिल्म।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *