Advertisement

विजयीपुर में किया गया हवन व् पौधरोपण

हवन यज्ञ के साथ वर्ष 2021 की विदाई

प्रहरी संवाददाता/सिवान (बिहार)। सिवान जिला (Siwan district) के हद में जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के विजयीपुर गांव में बीते 31 दिसंबर को हवन यज्ञ के साथ वर्ष 2021 की विदाई की गई। साथ हीं नवीन वर्ष 2022 की आगमन का स्वागत करते हुए देश में शांति व सद्भावना की कामना की गई। यहां वृक्षारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम माता पिता की सेवा का प्रतीक ध्वज फहराया गया। फिर “पहचान” पुस्तक का पाठ कर माता पिता के सेवा का संकल्प ले हवन यज्ञ सम्पन्न किया गया।

सभी उपस्थित गणमान्य रहिवासियों (All the dignitaries present)  ने साक्षरता को बढ़ावा देने के लिये प्रार्थना को लिखा। उसके बाद गायन का आयोजन किया गया। साथ ही नित्य मालिक व माता पिता की प्रार्थना लिख कर आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

इस संबंध में पंचशील के सचिव कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि दुनियां में माता पिता की सेवा से बढ़कर न कोई सेवा है न कोई पूजा। उन्होंने बताया कि जिस घर में माता पिता दुःखित हो, पुत्र सम्मान न करता हो, उस परिवार में कभी भी शांति व सुख नहीं हो सकती।

सचिव ने कहा कि किसी भी शुभ कार्य में जाने से पहले माता पिता से आशीर्वाद लेकर जाने में निश्चित सफलता मिलती है। उन्होंने बताया कि जीवन नाटक है।

हम सब अभिनय कर रहे है। इस परिस्थिति में अपने समय व ऊर्जा को सतअभिनय में बिताया जाये, ताकि जीवन का वास्तविक आनन्द मिल सके। उन्होंने कहा कि परिणाम की चिंता किये बिना बेहतर प्रयास करते रहना ही कर्मशील मनुष्य का लक्षण है।

राष्ट्र सृजन अभियान के महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि हवन से पर्यावरण संरक्षण में लाभ होता है। इससे विभिन्न प्रकार के बीमारियों का निरोधक होता है। उन्होंने कहा कि नूतन वर्ष में नवीन कार्यो व कामनाओं का संकल्प लें।

सौहार्दपूर्ण समाज निर्माण में अपनी ऊर्जा खपत के लिए प्रयास करना चाहिए। कारोना काल से लड़ने की शक्ति मिले एवं सबका मंगल हो। इसके लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा फलदार पौधारोपण के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न किया गया।

इस मौके पर दिग्विजय, शिवम कुमार राजा, ऋषभ कुमार, शैल कुँवर, प्रियंका देवी, दीपिका, समीक्षा, अर्पिता, अक्षरा, आर्यन, ऋषभ, यश, सुभि, कौशिक, आशीष विराट आदि ने हवन यज्ञ में भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *