धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में कोनार डैम में नये साल के अवसर पर एक जनवरी को सहिया स्वास्थ्य कर्मी एवं भारतीय मजदूर संघ द्वारा कार्यक्रम (Program) का आयोजन कर वनभोज का आयोजन किया गया। इस इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश व संचालन बीटीटी नागेश्वर महतो के द्वारा किया गया।
यहाँ आयोजित कार्यक्रम में सभी स्वास्थ्य कर्मी (Health workers), सहिया व् नेतागण उपस्थित होकर एक दूसरे को नया साल का बधाई दिए। साथ हीं साथ आपस में भोजन कर खुशियां बांटी।
इस अवसर पर बीटीटी नागेश्वर महतो ने कहा कि जिस तरह बीते साल हम सभी ने स्वास्थ्य संबंधित जागरुकता बनाये रखे बस उसी तरह 2022 तीसरी लहर ओमिक्रोन से भी हम सभी लोगो को सतर्क रखेंगे।

वनभोज वं कार्यक्रम में लक्ष्मी कुमारी, सूरज कुमार, समाजसेवी थानेश्वर महतो, पत्रकार अमूल चंद पांडेय, मिथलेश बर्मन, सहिया साथी मांगरो कलस्टर अंजू देवी, नेरकि कलस्टर सहिया साथी पिंकी कुमारी, मलेरिया विभाग के निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, समाजसेवी तुलो महतो, रोहित राम, आदि।
भारतीय मजदूर संघ विष्णुगढ़ प्रखंड उपसचिव सह सहिया पिंकी देवी, समाजसेवी महादेव मुर्मू, संतोष मुर्मू, एएनएम हेमंती कुमारी, सरिता कुमारी, मंजू देवी, सहिया दीदी कविता देवी, शांती देवी, घुरवा देवी, रूबी देवी, अंजनी देवी, दुलारी देवी, अंजु देवी, अनीता देवी, रीता देवी आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply