Advertisement

माता की चौकी सपंन्न

मुंबई। बोरीवली पश्चिम के चिकुवाड़ी में भव्य माता की चौकी का आयोजन किया गया। प्रकाश पर्व का उल्लाह थमने से पूर्व राधे मां के सिंह हाउस में आयोजित माता की चौकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भक्ति गीतों के सम्राट और कई ब्राह्मणों को विशेष रूप से बुलाया गया था।
माता की चौकी में श्रोताओं ने एक से बढ़ कर एक गीत पेश किये जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

इस मौके पर राधे मां ने कहा की मैं कोई देवी, संत या अवतार नहीं हूं। लेकिन जो लोग मुझे चाहते हैं, मैं उनकी माता हूं। उन्होंने यह भी कहा की पिछले दिनों लोगों ने तरह तरह की अफवाहें फैलाई थी। लेकिन मैं खामोश रही और ऊपर वाले की सत्ता को न भूली। माता की चौकी के बाद राधे मां ने अपने हाथों कई बुजुर्गों को मां शेरावाली की चुनरी उपहार स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर राधे मां के दोनों पुत्र व संजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *