Advertisement

मुख्यमंत्री की चचेरी बहन की शादी में शामिल हुए पूर्व सांसद

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren की चचेरी बहन आशा सोरेन की शादी में रामगढ़ जिला के हद में नेमरा गांव में 30 नवंबर को उत्सवी माहौल देखा गया। चहुंओर सजावट देखते हीं बन रहा था।

शादी समारोह में झारखंड के महामहिम राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री सोरेन सहित राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, विधायक बसंत सोरेन, मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन, माता रुपी सोरेन, चाची के अलावे कई सगे संबंधी शामिल हुए। सभी लोगों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।

सोरेन परिवार व गांव की महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर बरलंगा से नेमरा तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिले के उपायुक्त, एसपी, सांसद, विधायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *