Advertisement

डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग एंड मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

कल्याण विभाग ने 48 गांव को किया चिन्हित

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद ने सोशल सेंट्रल असिस्टेंट फ़ॉर ट्राईबल डेवलपमेंट योजना अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग एंड मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक 29 नवंबर को की। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी रवि शंकर मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रसाद ने बताया कि आकांक्षी जिला अंतर्गत कल्याण विभाग द्वारा जिले के कुल 48 गांवों का चयन किया गया है। चयन वैसे ग्रामों को किया गया है जहां 50 प्रतिशत एस.सी/एस.टी आबादी है या फिर एस.सी/एस.टी सदस्यों की संख्या 500 है। इसके तहत उक्त सभी गांवों का विकास आदर्श गांव के रूप में किया जाएगा।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि योजना के तहत चिह्नत गांवों के विकास के लिए चार क्षेत्रों में ध्यान दिया जाएगा। जिसमें व्यक्तिगत विकास, मानव विकास, आर्थिक विकास और सामाजिक विकास शामिल है। साथ ही इसके तहत स्वच्छता शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास, बुनियादी सुविधाएं, सामाजिक न्याय एवं सुशासन आदि कार्यो को प्राथमिकता दिया जाएगा।

बैठक के दौरान विधायक डुमरी -सह- मंत्री स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा मध निषेध विभाग, झारखंड सरकार के प्रतिनिधि, धनबाद सांसद प्रतिनिधि आर.एन. ओझा, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि, आदि।

गोमियां विधायक प्रतिनिधि विमल कुमार जयसवाल, बोकारो विधायक प्रतिनिधि संजय त्यागी, बेरमो विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश तिवारी, चंदनक्यारी विधायक प्रतिनिधि, जिला कल्याण पदाधिकारी रविशंकर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी तथा कल्याण विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *