Advertisement

जनजागरण के अंतिम दिन जैनामोड़ चौक पर नुक्कड़ सभा

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी (Bokaro district Congress Committee)  के निर्देश पर बढ़ती मंहगाई, मजदूर, किसानों, बेरोजगार नौजवानों, हरिजन आदिवासी, दलित, आदि।

अल्पसंख्यक, ओबीसी एवं देश भर में आम जन जीवन अस्त-व्यस्त, त्रस्त एवं केंद्र के तानाशाही सरकार के विरोध में जैनामोड़ चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा का नेतृत्व जरीडीह प्रख़ंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने किया।

जनजागरण अभियान यात्रा का आरंभ बांधडीह हाईस्कूल मैदान से बेरमो रोड होते हुए चास रोड तक पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जैनामोड़ चौक पर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। सभा को बोकारो जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, कार्यक्रम प्रभारी अकबर अंसारी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

मौके पर कार्यक्रम सह प्रभारी जलेश्वर दास, लालमोहन लायक, जिला महासचिव सुबोध मिश्रा, विजयमल सिंह, महासचिव महादेव रवानी, मुरलीधर साव, राजेश सिंह, बलराम तिवारी, बिनोद महतो, अविनाश माधव, हीरालाल महतो, कालीचरण हेंब्रम, इकबाल अंसारी, भोला लहरी, अकबर अंसारी, रतन साव, विनोद महतो, राखोहरी अड्डी, चॉपा मांझी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *