Advertisement

झुमरा पहाड़ में कांग्रेस ने चलाया जनजागरण अभियान

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) द्वारा झुमरा पहाड़ में जन जागरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जरुरतमंदो के बीच कंबल वितरण किया गया।

गोमियां प्रखंड कांग्रेस कमेटी जन जागरण अभियान के तहत 29 नवंबर को अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र झुमरा पहाड़ की तलहटी मे बसा सिमरा बेड़ा गांव पहुंचकर महंगाई के खिलाफ रहिवासियों को बताया।

पार्टी के निर्देश के अनुसार जन जागरण अभियान का नेतृत्व प्रखंड कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय ने करते हुए केंद्र की गलत नीतियों को बताया। कई वर्षों के बाद आज गोमिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी झुमरा पहाड़ पहुंची। वहां जरूरतमंद रहिवासियों के बीच गर्म कपड़े का वितरण अपने निजी मद से किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन सेवा करना उनका मकसद है। इस सेवा भाव से मन को शांति प्राप्त होती है। मौके पर कांग्रेस पार्टी प्रभारी रामकिशुन रविदास, अभय सिन्हा, मंटू यादव, महमूद आलम, शेखर पासवान, धीरज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *