Advertisement

ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन कर विधायक सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में होसिर पेट्रोल पंप के समीप स्थानीय विधायक ने ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन किया। साथ हीं सरकार (Government) आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार होसिर पेट्रोल पंप के समीप गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन कर रहिवासीयो को अंधेरे की समस्या से निजात दिलाया। बताया जाता है कि करीब 8 से 10 दिनों तक रहिवासी अंधेरे में रहे।

जैसे ही इसकी खबर विधायक को लगी, बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उक्त स्थान पर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया। नये ट्रांसफार्मर मिलने से रहिवासियों में खासा उत्साह देखा गया।

वहीं दूसरी ओर आईईएल थाना के हद में कस्वागढ़ा में 29 नवंबर को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में गोमियां विधायक शामिल हुए और जन समस्याओं को सुना। समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए त्वरित कार्रवाई कर निष्पादन करने के लिए कहा।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार, पशु चिकित्सा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद सहित कई अधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में दर्जनों महिला-पुरुष मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *