Advertisement

सिकन्दर अली को मुम्बई में मिला झारखंड सेवा रत्न सम्मान

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर प्रखंड के बेको के रहनेवाले प्रवासी मजदूरो के हितार्थ कार्य करने वाले समाजिक कार्यकर्ता को समाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए झारखंड सेवा रत्न सम्मान दिया गया।

सिकन्दर अली को यह सम्मान बीते 26 नवम्बर को मुम्बई के बोरीवली स्थित प्रबोधनकर ठाकरे नाटय गृह सभागार में झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम ने झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, मुम्बई नाॅर्थ के सांसद गोपाल शेट्टी, रतन टाटा के प्रधान सचिव योगेश जोशी, मोंगिया टीएमटी के सीएमडी गुणवंत सिंह मोंगिया,आदि।

पद्म श्री मधु मंसूरी हँसमुख, पद्म छूटनी महतो, बॉलीवुड कलाकार पुनित इस्सार,भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची महापौर आशा लकड़ा, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज योगी जोशी, शिक्षाविद आनंद साहू के द्वारा झारखंड सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सिकन्दर ने कहा कि 26 नवम्बर को मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय दिन था। जब मैं इस सम्मान पाने के लिए मुंबई पहुँचा तो मैं बहुत ही खुश था, लेकिन उसी समय मेरे जीजा का देहांत होने की खबर मिली। मेरी खुशी गम में बदल गयी।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम के फाउंडर प्रेम कुमार व अरविंद आर्या ने मुझे हौसला देते हुए झारखंड सेवा रत्न से सम्मानित करवाया।

मुम्बई में मिले इस सम्मान से जहां मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। यह सम्मान मैं अपने प्यारे जीजा मरहुम मोबीन अंसारी को समर्पित कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि समाजिक जीवन में अनवरत अपना योगदान जारी रखूंगा।

ज्ञात हो कि सिकन्दर अली एक जमीनी समाजिक व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने समाजिक सेवा को अपना प्राथमिक उद्देश्य बनाया हैं। इन्होंने प्रवासी मजदूरो के हित एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हैं। साथ ही लगातार आम लोगों के बीच सेवा करते आए हैं।

अवार्ड मिलने पर प्रतिभा विकास मंच के केन्द्रीय सचिव अजय कुमार महतो, अध्यक्ष महेन्द्र कुमार, समाजसेवी छोटन प्रसाद छात्र, राहत हुसैन, दिनेश साहू, कैलाश महतो, हाफिज अंसारी, दिनेश साहू, नवीन कुमार, इस्तियाक अंसारी समेत राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने सिकन्दर अली को सम्मान मिलने पर बधाई दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *