Advertisement

बेरमो मॉल में सजा ऊनी वस्त्रों का बाजार

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। शरद ऋतु आते ही बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार में ऊनी वस्त्रों के बाजार भी सज गए है। खासकर इस अवसर पर फुसरो बाजार के शास्त्री नगर स्थित बेरमो मॉल में ऊनी वस्त्रों का बाजार सजा लिया है।

मौसम में यकायक परिवर्तन आया है। ठंडक ने दस्तक दे दी है। सुबह-सायं मौसम काफी ठंडा हो रहा है। शरद मौसम में ऊनी और गर्म वस्त्रों की बिक्री शुरू हो गई है।

इस संबंध में बेरमो मॉल के प्रोपराइटर ऐश्वर्या महारुद्रा ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जो शो रूमों तक खरीददारी की साम‌र्थ्य नहीं रखते थे, वह भी ऊनी वस्त्र बेरमो मॉल में सस्ते दामों में खरीद सकेंगे। उन्होंने बताया कि सभी उम्र के लोगों के लिए ऊनी कपड़े यहां पर उपलब्ध है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *