Advertisement

अधिवक्ता संघ के नामांकन पत्र की जांच हुई

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट अधिवक्ता संघ में होने वाले द्विवार्षिक चुनाव नामांकन पत्र की जांच 27 नवंबर को चुनाव पदाधिकारी नंद किशोर प्रसाद, सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनील कुमार लाल और विनोद कुमार गुप्ता, चुनाव सहायक मनोज कुमार और मजहर जानी के द्वारा किया गया।

जांचोपरांत अध्यक्ष पद के लिए बद्री नारायण पोद्दार, कामेश्वर मिश्रा, बिरेंद्र कुमार सिन्हा, राम बल्लभ महतो, मदन गोपाल वर्मा और प्रबोध कुमार महथा, उपाध्यक्ष पद के लिए महादेव राम, नोगेन चंद्र मंडल और अजीत कुमार लाल, महासचिव पद के लिए सुशील कुमार सिंह, वकील महतो, मोहितोश चक्रवर्ती और वकील प्रसाद महतो, संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए महेश ठाकुर, चंद्रशेखर प्रसाद,आदि।

रमेंद्र कुमार सिन्हा, शंकर ठाकुर और राजीव कुमार तिवारी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए राकेश कुमार, तेजू करमाली और रीतेश कुमार जयसवाल, कोषाध्यक्ष पद के लिए महादेव महतो, हेमंत कुमार गुरु, जगदीश मिस्त्री, आनंद कुमार श्रीवास्तव और चंद्रशेखर प्रसाद सिंह,आदि।

उप कोषाध्यक्ष पद के लिए सुभाष कटरियार और सुजीत कुमार जयसवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए धर्मवीर कुमार जयसवाल, विकास कुमार, रविंद्र नाथ बोस, निरंजन महतो, अनिल कुमार प्रजापति, मृत्युंजय कुमार झा, मुनमुन कुमारी, उमेश प्रसाद, गणेश तिवारी, शिव कुमार रविदास और अव्यय का नामांकन पत्र सही पाया गया।

उक्त बातों की जानकारी निर्वाची पदाधिकारी नंदकिशोर प्रसाद ने देते हुए बताया कि 27 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई और जांचोपरांत सभी पदों के लिए नामांकन पत्र सही पाया गया एवं नामांकन पत्रो को स्वीकृत किया गया। किसी भी प्रत्याशी का नामांकन पत्र रद्द नहीं हुआ। 28 तथा 29 नवंबर को नामांकन वापसी की तिथि है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *