प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर प्रखंड के सुदुर ग्रामिण क्षेत्र अडवरा पंचायत के तुकतुको में 27 नवंबर को नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जन सहारा केन्द्र व जागरण स्वंय सहायता समूह के तत्वाधान में स्वेटर और टी शर्ट बनाने का उत्पादन केन्द्र का उदघाटन बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्जवलित कर किया।
उद्धघाटन कार्यक्रम (Programme) में विधायक सिंह ने लोगों को सबोंधित करते हुए कहा कि महिलाओं की छोटे से छोटे कामों में महत्वपुर्ण भूमिका रहती। वे सबसे ज्यादा काम करती हैं। वे गेन्दरा सिलाई हो, कढाई करना, बच्चा ड्रेस का सिलाई करना हो या उनसे बने समानों को बुनाई करना को उन्ही के हाथों से होता हैं।

इस तरह के प्रयास और आत्मविश्वास से आय के क्षेत्र में मेहनत कर अच्छी आय कमा सकती है। जन सहारा केन्द्र के सचिव ओमप्रकाश महतों ने कहा कि यहां दस मशीन लगाई गई है, जिसमें तीस महिलाएँ काम कर 5 से 15 हजार रुपये तक कमा सकती है।
बता दे कि ग्रामिण क्षेत्र में कुटीर उद्योग खुलने से लोगों के चेहरे में खुशी देखी गई, क्योंकि ग्रामिण इलाके में स्वेटर और टी शर्ट बनाने की मशीन पहली बार लगी है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की मौजूदगी उदघाटन समारोह में अधिक देखा गया।
मौके पर उद्योग विभाग के महाप्रबंधक दास कुमार एक्का, जिला परिषद सदस्या पुनम महतो, मुखिया लालजित मरांडी, उमेश मंडल, पवन महतो, पुरन कुमार महतो, वन समिति के अध्यक्ष भुनेश्वर महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply