Advertisement

अनुमंडल पदाधिकारी की अगुवाई में ली गई संविधान की शपथ

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी छवि बाला बारला द्वारा सभी कर्मियों को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रस्ताव से संबंधित शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि विश्व में सबसे मजबूत हमारे भारत का संविधान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा धरोहर संविधान को माना गया है। इंग्लैंड में अभी भी मौखिक संविधान चलता है। परंतु हमारे देश में लिखित संविधान है।

संविधान के द्वारा हमें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्राप्त होती है और संविधान के अंतर्गत ही पूरा देश, राज्य और न्याय व्यवस्था चलता है। उन्होंने कहा कि संविदा संविधान से ऊपर कोई नहीं है। सभी का दायित्व संविधान में वर्णित है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में 26 नवम्बर 1949 को संविधान लागू किया गया था। संविधान को लिखने में 2 वर्ष 11 महीना 18 दिन लगा। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा संविधान लिखा गया था।

जिसमें सभी के हितों की बात को रख कर इस संविधान को सर जमी पर उतारा गया। प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर अनुमंडल कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *