Advertisement

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसजनों ने पिछरी उत्तरी में किया जनजागरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आसमान छूती आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी उत्तरी पंचायत में प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा जन जागरण अभियान चलाया गया।

केंद्र सरकार की महंगाई के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी (District Congress committee) के निर्देशानुसार पेटरवार प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद के नेतृत्व में पिछरी उत्तरी पंचायत में जन जागरण के दौरान मुहल्लों में पदयात्रा करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कमलेश प्रसाद सहित रविन्द्र कुमार सिंह, प्रकाश तुरी, संजय पाल, अखलेश मिश्रा, बिंदा मिश्रा, रवि तुरी, शुभम साव, समीर सिंह, पांचू तुरी सहित कई महिलायें भी शामिल थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *