ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट अधिवक्ता संघ के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन 25 नवंबर को कुल 23 प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उक्त बातों की जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी नंदकिशोर प्रसाद ने दी।
चुनाव पदाधिकारी प्रसाद ने बताया की 25 नवंबर को अध्यक्ष पद के लिए कामेश्वर मिश्रा, प्रबोध कुमार महथा, राम बल्लभ महतो एवं बद्री नारायण पोद्दार, उपाध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार लाल, महासचिव पद के लिए महितोश चक्रवर्ती, वकील महतो एवं सुशील कुमार सिंह,आदि।
संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए शंकर ठाकुर एवं रर्मेंद्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष पद के लिए जगदीश मिस्त्री, हेमंत कुमार गुरु एवं महादेव महतो, उप कोषाध्यक्ष पद के लिए सुभाष कटरियार, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मृत्युंजय कुमार झा, अनिल कुमार प्रजापति, गणेश तिवारी, धर्मवीर कुमार जयसवाल, शिवकुमार रविदास, रविंद्र नाथ बोस, मुनमुन कुमारी, उमेश प्रसाद एवं विकास कुमार ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसके साथ ही 26 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। प्रसाद ने बताया कि 27 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसके बाद 29 एवं 30 नवंबर को अगर कोई प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस लेना चाहते हैं वह वापस ले सकते हैं।
उसके बाद 10 दिसंबर को मतदान की तिथि तय है। मतदान तिथि 10 दिसंबर को हीं मतगणना होगी। मौके पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार लाल एवं विनोद कुमार गुप्ता के साथ मनोज कुमार एवं मजहर जानी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply