Advertisement

महंगाई के खिलाफ साडम में कांग्रेस की पदयात्रा

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में साड़म बाजार में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसजनों पदयात्रा निकाला। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

जानकारी के अनुसार साड़म में 25 नवंबर को कांग्रेस समर्थकों ने देशभर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ पदयात्रा करते हुए जन जागरण अभियान चलाया।

इस अभियान में गोमियां कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय के नेतृत्व में होसिर सुभाष चौक से साड़म बाजार स्थित संतोषी माता मंदिर तक पदयात्रा की और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके उपरांत संतोषी मंदिर के निकट एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए बोकारो जिला कांग्रेस महासचिव रामकिशन रविदास ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा इतनी महंगाई कर दी गई है कि आम जनता का जीना दूभर हो गया है। पेट्रोल डीजल के साथ-साथ खाने पीने की चीजों की कीमत आसमान छू रही है। गरीब अपना पेट नहीं भर पा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद लोक कल्याणकारी योजना के तहत देश में कई उद्योग स्थापित किए, जिससे लोगों को रोजगार मिला। इससे देश में विकास भी हुआ, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार सारे उद्योगों को बेचने में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की अनैतिक कार्यो का विरोध करती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *