Advertisement

स्वास्थ्य उपकेंद्र में 22 बच्चों का हुआ टीकाकरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सौजन्य से बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में अंगवाली उत्तरी स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में 25 नवंबर को जन्म से पांच वर्ष तक के 22 बच्चों को आठ प्रकार का टीका लगाया गया।

इस अवसर पर उपकेन्द्र के एएनएम प्रतिभा कुमारी (ANM Pratibha Kumari) ने बच्चों को टीका लगाने के उपरांत उनकी माताओं को उचित सलाह भी दिया कि वे अपने बच्चों की देखभाल ठीक से करें।

उन्हें समय पर दूध, सेरेलेक्स, विटामिन आदि अवश्य दें। शिविर में लॉकडाउन के नियमो का पालन किया गया। सहिया उषा देवी एवं सुमित्रा देवी ने एएनएम का सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *