प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आपका अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पेटरवार प्रखंड प्रशासन (Administration) द्वारा 25 नवंबर को चलकरी दक्षिणी पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं के स्टॉल लगाए गये। जहां बढ़ चढ़कर ग्रामीण लाभुक शिविर में पहुंचे और योजनाओं की जानकारी लेते हुए अपना प्रपत्र आदि भरकर सरकार से मांग किया।
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बतौर दरबार में प्रतिनियुक्ति दामोदर स्वरूप ने “जगत प्रहरी” को बताया कि विधवा, असहाय, वृद्धावस्था आदि पेंशन के लिए यहां प्रपत्र भरे गये।
अन्य स्टॉलो में पीएम आवास, लाल कार्ड, मुख्यमंत्री श्रम सृजन-कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रमकार्ड, आंगनवाड़ी की सुकन्या लाडली योजना, पशु चिकित्सा, कृषि ऋण, स्वास्थ्य जांच, कोविड वेक्सिनेशन, कंबल वितरण आदि अनेकों स्टॉल लगाए गये थे।
शिविर में आए लाभुकों को आश्वस्त किया गया कि किसी के प्रति अन्याय नहीं होगा। लोगों को उनका वाजिब हक अवश्य मिलेगा।
मौके पर कल्याण पदाधिकारी केसी डोराई बुरु, सीडीपीओ कार्यालय की तय्यबा खातून, आदि।
पीएम आवास से विजय कुमार, पशु चिकित्सा पदाधिकारी धर्मरक्षित विद्यार्थी, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ कुंदन, डॉ जैन, सामाजिक पेंशन के गोपाल मुंडा, ग्राम प्रधान श्याम रजवार, पंचायत सचिव अवनी दास, रोजगार सेवक प्रकाश महतो आदि टीम में शामिल थे।
![]()












Leave a Reply