Advertisement

‘रंग दे बसंती’ अब मॉरीशस फिल्म फेस्टिवल में

फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ मॉरीशस फिल्मोत्सव में शनिवार को दिखाई जाएगी। यह फिल्म रविवार को भी दिखाई जाएगी। मॉरीशस अगले साल अपनी आजादी की 50वीं साल का जश्न मनाने जा रहा है और यह फिल्मोत्सव उसी समारोह का एक हिस्सा है।

‘रंग दे बसंती’ फिल्मोत्सव में उन फिल्मों में से एक है, जो ‘स्वतंत्रता’ और ‘आजादी’ विषय पर आधारित है। मेहरा को समारोह का हिस्सा बनाने के लिए मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगनाथ द्वारा खास अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। वह अभिनेता और निर्देशक जस्टिन चैडविक के साथ फिल्म निर्देशन के मास्टरक्लास में भी हिस्सा लेंगे। मेहरा ने कहा, ‘मॉरीशस फिल्म समारोह के उद्घाटन में आमंत्रित किया जाना एक खास सम्मान है।’

बता दें कि ‘रंग दे बसंती’ को दुनियाभर की प्रतिष्ठित फिल्मों ‘गांधी’, ’12 इयर्स ए स्लेव’ और ‘मंडेला’ जैसी फिल्मों के साथ प्रदर्शन के लिए चुना गया है।’ मेहरा ने आगे कहा, ‘यह समारोह आईलैंड देश की आजादी के 50वीं सालगिरह के जश्न के रूप में है और चयन की गई फिल्में मानव भावना को दर्शाते हैं।’

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *