Advertisement

अल्पसंख्यको पर हमला के विरोध में मोमिन कान्फ्रेंस का कैंडल मार्च

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। त्रिपुरा में अल्पसंख्यकों एवं धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलो के विरुद्ध 3 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची शहर के रिंग रोड चौक पर नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस (National Momin Conference) रांची जिला कमेटी के तरफ से आक्रोश पूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया।

जिसमें तत्काल हमले बंद करवाने, संप्रदायिक संगठनों पर अंकुश लगाने तथा दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग देश के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से की गई।

इस अवसर पर नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद अंसारी ने कहा की विगत वर्षों से देश में अल्पसंख्यकों, दलित आदिवासियों एवं अन्य दबे कुचले समुदाय के लोगों पर संप्रदायिक एवं जातिय हमले काफी बढ़ गए हैं, जिससे हमारे देश की छवि पूरे विश्व में खराब हो रही है।

हमारे देश की सरकार और न्यायपालिका इस पर तुरंत संज्ञान ले, ताकि देश के सभी नागरिकों को सम्मान से जीने का अधिकार बरकरार रह सके। कैंडल मार्च का नेतृत्व रांची जिला अध्यक्ष जाकिर अंसारी ने किया तथा त्रिपुरा सरकार के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदेश कमेटी के महासचिव शमशेर राही ने भी त्रिपुरा में शासन प्रशासन द्वारा संरक्षित इस हमले की निंदा की l जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण जोशो खरोश के साथ इस मार्च में शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *