Advertisement

महिला सशक्तिकरण पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। नालसा, झालसा तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (Pradeep kumar srivastava) के निर्देशानुसार 3 नवंबर को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के कस्तुरबा आवासीय विद्यालय तेनुघाट, ओरदाना उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय तथा तेनुघाट जेल में महिला सशक्तिकरण पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने विद्यालयों में छात्र छात्राओं को महिला सशक्तिकरण पर जानकारी देते हुए बताया कि आज की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

हर एक काम में वह अपनी पहचान बना रही है। चाहे खेल हो राजनीति हो या किसी भी क्षेत्र में वह पुरुष से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि आज सभी बच्चियों को चाहिए कि वह पढ़ाई पर अपना ध्यान दें। उसके बाद अपना, अपने परिवार, अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। दहेज प्रथा के बारे में बताया कि दहेज लेना और देना दोनों कानूनन अपराध है।

इसलिए हमें ना तो दहेज लेना चाहिए और ना दहेज देना चाहिए। बाल विवाह के बारे में बताया कि बाल विवाह भी एक अपराध है। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का विवाह करना कानूनन अपराध होता है।

अगर कोई चोरी-छिपे ऐसा करना चाहते हो तो आप उसकी जानकारी निकटतम थाना को दे या फिर न्यायालय में आकर अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के नाम से आवेदन दें। उस पर त्वरित कार्रवाई होगी।

विद्यालय के बच्चों के द्वारा बनाए गए चित्र, निबंध, कविता सहित अन्य आदि को देखकर साहु काफी आनंदित हुए और बच्चों की तारीफ भी की। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी दहेज के बारे में बताया कि हम लोग भी सभी को यह बताएंगे कि ना किसी से दहेज ले और ना दे, क्योंकि यह एक कानूनी अपराध है।

वही बच्चों ने महिला सशक्तिकरण, दहेज प्रथा आदि पर लिखे गए निबंध और कविता को पढ़कर सुनाया। जिसे सुनकर श्रोतागण काफी आनंदित हुए। वही जेल में भी बंदियों को साहु ने महिला सशक्तिकरण पर कानून की विभिन्न जानकारियां दी।

जहां विद्यालय में मंच संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने तो जेल में मंच संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन जेलर अरुण कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के पैनल अधिवक्ता सुभाष कटरियार, मनोज कुमार चौबे,आदि।

रीतेश जयसवाल, मो साबिर, शैलेष कुमार सिन्हा ने भी कानून की जानकारियां दी। मौके पर मालती कुमारी, कावेरी कुमारी, महादेव मिश्रा आदि मौजूद थे। वही विद्यालय में बच्चों के बोले गए नारा “जागेगी भाई जागेगी नारी शक्ति जागेगी” के लगाए गए नारा से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *