Advertisement

आस्था का प्रतीक है म्हात्रे परिवार

मुंबई। करीब ढाई दशक से म्हात्रे परिवार द्वारा देवी देवताओं की पूजा अर्चना श्रद्धा के साथ की जाती है। वाशीनाका के कोयना कॉलोनी स्थित जीजामाता नगर में शालिनी सुर्यकांत म्हात्रे ने 1993 में गट की स्थापना अपने घर में की थी, इसके बाद वर्ष 2004 में उन्होंने देवी की भी स्थापना की। मौजूदा समय में म्हात्रे परिवार का लगभग हर सदस्य आस्था से जुड़ा है।

धार्मिक विचारों वाले इस परिवार द्वारा नवरात्रोत्सव का आयोजन किया गया है। नवरात्री के पावन अवसर पर शालिनी म्हात्रे व उनके पुत्र मिलिंद म्हात्रे के सगे संबंधी माता रानी के दर्शन के लिए उनके घर आ रहे हैं। सगे सबंधियों के साथ -साथ उनके मित्रों के आने का सिलसिला जारी है।

नौ दिनों की देवी के दर्शन के लिए शिव वाहतूक सेना के उपाध्यक्ष डॉ.शम्मी खान भी देवी माता की दर्शन की व सभी ने माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर शालिनी एस म्हात्रे, मिलिंद म्हात्रे, मीनल म्हात्रे, श्रावणी म्हात्रे, अनिता म्हात्रे आदि ने डॉ. खान का आभार माना।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *