Advertisement

गायत्री ज्ञान मंदिर में शारदीय नवरात्र अनुष्ठान

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। शारदीय नवरात्र के अवसर पर गत 21 सितंबर को गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा के प्रांगण में विधिवत कलश स्थापित कर अनुष्ठान किया गया। यहां मुख्य रूप से सेवानिवृत शिक्षक बुधन प्रसाद वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण का शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की आराधना की।

इस अवसर पर वर्मा ने आदिशक्ति माँ दुर्गा के नौ रूपों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर में मुख्य रूप से गायत्री परिवार के पंचदेव प्रसाद यादव, चंद्रभूषण प्रसाद, हनुमान दयाल सिंह, जय प्रकाश विश्वकर्मा, वंदना सिन्हा, पुष्पा देवी, रीना सिन्हा आदि ने अनुष्ठान में भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *