Advertisement

मनीष विजय में इको फ्रेंडली गणेशोत्सव

मुंबई। वाशीनाका के आर सी मार्ग पर स्थित मनीष विजय काम्प्लेक्स में इको फ्रेंडली गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। मनीष मित्र मंडल द्वारा आयोजित 10 दिनों के इको फ्रेंडली गणेश उत्सव में पारंपरिक रूप से हर शाम आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाता है।

इसके अलावा सोसाइटी के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ फैशन शो, शिक्षा से जुड़े विषयों पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं की जाती है। आज का विषय पकवान से जुड़ा है।

आज सोसाइटी की महिलाओं ने महज 10-10 रुपये में अलग अलग तरह के पकवानों का स्टॉल लगाया। इनमे मिसल पाव से लेकर वेज बिरयानी का स्वाद सोसाइटी के लोगों के अलावा आराध्यदेव के दर्शन करने वालों ने लिया। मनीष मित्र मंडल द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में हर साल अलग अलग झाकियां दी जाती हैं, इस बार आराध्य देव की प्रतिमा को हिमालय पर्वत का आकार दिया गया है। मंडल के इस आयोजन में तीन दिनों का महाप्रसाद अलग अलग श्रद्धालुओं द्वारा किया जा रहा है। उसके बाद सोसाइटी के अंदर ही भगवान गणेश की प्रतिमा को कृतिम तालाब में विसर्जित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *