Advertisement

बकरा चोरों का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार

मुंबई। देवनार पुलिस ने बकरा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। रिक्शे का धंधा पिछले कुछ वर्षों से मंदा हो गया है, जिसके चलते इस गैंग ने बकरा चोरी करने का काम शुरु कर दिया।

देवनार के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय शिंदे के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में स्वप्निल मोरे (22), शाहिद खान (28), शंकर धोत्रे (33), इमरान शेख (27), इकबार पठान (36), आसिफ कुरैशी (30) का समावेश है। गिरफ्तार आरोपियों में सलमान शेख को छोड़ बाकी सब रिक्शा चालक हैं। यह सभी गोवंडी, देवनार और घाटकोपर इलाके में रहते है। देवनार पुलिस के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बकरा चोरी की शिकायतें मिल रही थी, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिल रहा था।

गौरतलब है की सीसीटीवी से मिले सुराग के आधार पर देवनार पुलिस के पीएसआई विजय चंदन की टीम जांच में जुटी थी, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी बकरा ले जाते सीसीटीवी में कैद हुए हैं। उसके बाद पुलिस ने देवनार के एक सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें शंकर धोत्रे नाम का एक शख्स बकरा ले जाते दिखाई दिया।

इसके बाद पुलिस ने शंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने चोरी की बात कबूल की और अन्य साथियों का नाम भी बताया जिसके बाद पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *