मुंबई। मंगलवार को मुंबई में हुई भारी बारिश ने अपने पीछे खौफनाक कहानियां छोड़ गई है। आफत की बारिश में लापता हुए शहर के नामी डॉक्टर दीपक अमरापुरकर का शव वर्ली के नाले के पास मिला है। वह पेट के रोगों के नामी डॉक्टर थे।
बता दें कि मंगलवार को हुई भारी बारिश से पूरी मुंबई पानी- पानी हो गयी थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि वह किसी मैनहोल में गिर गए होंगे। आखिरी बार उन्हें अपने घर से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर देखा गया था। पानी ज्यादा होने के कारण वह गाड़ी से उतरकर पैदल घर जाने लगे थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे थे। मैनहोल के पास उनकी छतरी मिली थी, इसी से उनके उसमें गिरने का शक हुआ था।
पानी उतरने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां उनकी तलाश में जुट गई थीं और उनका शव वर्ली के नाले के पास मिला। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद अब मुंबई की बारिश में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है जबकि मंगलवार से 11 लोग लापता हैं।
361 total views, 3 views today