Advertisement

भारत का पहला ‘विदेश भवन’ मुंबई में

मुंबई। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित देश के पहले ‘विदेश भवन’ का उदघाटन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को किया। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित विदेश मंत्रालय के सभी कार्यालय इस भवन में हैं। मुंबई में विदेश मंत्रालय के चार कार्यालय – पासपोर्ट कार्यालय, प्रवासी संरक्षक कार्यालय, आईसीसीआर का क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय और विदेश मंत्रालय का शाखा सचिवालय, नवनिर्मित भवन में एक ही छत के नीचे काम करेंगे।

मंत्रालय ने वेबसाइट पर जानकारी दी कि सभी कार्यालयों के एक ही स्थान से संचालित होने से महाराष्ट्र सरकार और विदेश मंत्रालय के बीच प्रभावी ढंग से काम हो सकेगा। विदेश भवन देश में विदेश मंत्रालय का पहला एकीकृत कार्यालय परिसर होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *