मुंबई। देश के 9 राज्यों में भयंकर बाढ़ का कहर अब भी जारी है। इस बार के प्रलयकारी बाढ़ में सबसे अधिक तबाही बिहार में हुई है। बाढ़ की चपेट में आए लोग मदद के लिए तरस रहे हैं। हालांकि बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए सरकार सहित देश की कई गैर सरकारी संस्थाएं सामने आई हैं। बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए मुंबई भाजपा के सचिव एवं बिहार प्रकोष्ट के प्रभारी धर्मेंद्रनाथ ठाकुर ने मुंबई की आम जनता से अपील किया है की बाढ़ पीड़ितों की यथा संभव सहायता की जाए।

बिहार में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोग राहत व सहायता के लिए तरस रहे हैं। ऐसी स्थिति में मुंबई में रह रहे बिहार के लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने मातृभूमि के लोगों की सहायता में आगे आएं। इसके लिए 23 अगस्त को यथासंभव राहत सामग्री के साथ मुंबई से बिहार भेजा जाएगा। इस लिहाज से यहां की विभिन्न संस्थाओं की स्वैच्छिक मदद की अपील धर्मेंद्रनाथ ठाकुर ने की है।
ठाकुर ने सभी मददगारों से उपयोगी वस्त्र और आर्थिक मदद करने की अपील की है। उन्होंने मदद स्वरूप दी गई चीजों को जरूरतमंदों तक पहूंचाने के लिए सुनिश्चित व्यवस्था भी की है। उन्होंने दावा किया है कि मुंबई से बिहार जाने वाली सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मो नं. 9322967565 पर संपर्क कर सकते हैं।
![]()
















Leave a Reply