Advertisement

तेनुघाट में चोटीकटवा कीड़ा का खौफ

तेनुघाट (बोकारो) : इन दिनों पूरे उत्तरी भारत में चोटीकाटवा की अफवाह फैली जा रही है। राजस्थान, हरियाणा,उत्तर प्रदेश, बिहार होते हुये अब झारखंड में दस्तक दे चुका है। झारखंड मे भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें महिलाओं की चोटी काटी जा रही है। जिनके साथ घटना घट रही है वो तो इसे सच मान रहे हैं लेकिन जिनके साथ घटना नहीं घटी वो इसे अफवाह का नाम भी दे रहें हैं। अफवाह भी अगल अलग। अभी तक लोग किसी बुरी आत्मा, चुड़ैल, अपराधिक प्रवृति के लोग या शरारती तत्व शामिल होने की बात कह रहे थे।

झारखंड मे बालकटवा की यह सब अफवाह पीछे रह गई है। यहाँ अब नई अफवाह आई सामने है। ये अफवाह है या सच है। यह जांच का विषय है। झारखंड में चोटीकटवा कोई शरारती इंसान आत्मा या चुड़ैल नहीं किसी कीड़े की होने की बात कही जा रही है। चुकी यहाँ सोशल साईट पर एक विडिओ भी वायरल हो रहा जिसमे कीड़े को दिखा कर कहा जा रहा है यही कीड़ा महिलाओ का बाल काट रहा है।

ऐसा ही एक मामला गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत साडम मे आया है। जहां एक महिला का बाल रसोई के वर्तन धोने के वक़्त कट गया और महिला मुर्च्छित होकर गिर पड़ी। जब लोगो ने उसे उठाया तो जमीन पर कटे हुये बाल गिरे पड़े थे। मुर्च्छित अवस्था में उसे अस्पताल लेकर जाना पड़ा। आसपास इलाके में अफवाह फैल गई कि वो बालकटुया कीड़ा है जो बाल काट रहा है।

इस घटना को लेकर लोगों में दहशत फैल रही है। यहाँ की महिलाएं इतनी खौफ जदा है की कटे बाल देखने के बाद महिलाएं और लडकियां सब अपने अपने बाल ढकना शुरू कर दिए। सुरक्षा के तौर पर कुछ ने तो बालो पर नीम पत्ते का गुच्छा अपने जूडो पर लगा लिया। लोग घरो के दरवाजे पर भी नीम की डालियाँ,नीबू और हरी मिर्च टांग रखे है ताकि वो कीड़ा घरो पर न आ सके।।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *